चूरू: टाऊन हॉल में महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को चेक व दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए
Churu, Churu | Dec 19, 2025 प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चूरू जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने दिव्यांगजनों को स्कूटी व श्रवण यंत्र वितरित किए, राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऋण के चेक प्रदान किए तथा लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत केक काटा।