चकाई: बेजा गांव में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत
Chakai, Jamui | Jan 24, 2025 जमुई में चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ है। चिहरा थाना क्षेत्र के बेजा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजकुमार शर्मा (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी गोविंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।शुक्रवार को दो बजे घटना हुई.