पंचकूला: जरूरतमंद बेटी की शादी में 51000 की दी जाएगी राशि, भूड़ गांव में बोले गोपाल सुखोमाजरी
कालका विधानसभा से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे गोपाल चौधरी सुखोमाजरी के द्वारा जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के मौके पर 51000 रुपए देने की घोषणा की गई है। गोपाल ने कहा कि समाज जरूरतमंद बेटियों की हमेशा मदद करें। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक बन जाएंगे तो जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में 51000 राशि कन्यादान के रूम में कैश दिया करेंगे।