बिहार: गोबर्धन बिगहा गांव में सकरी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Nov 13, 2024 कतरी सराय थाना क्षेत्र के गोबर्धन बिगहा गांव के सकरी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मुन्नी महतो के 33 वर्षीय पुत्र वाली प्रसाद है। मृतक के परिवार ने बताया मंगलवार की दोपहर 3 बजे शौच करने के दौरान सकरी नदी में डूब गए। जिनका शव बुधवार की सुबह 7:30 में निकला गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाई है