समस्तीपुर: संत रविदास जयंती समारोह में समस्तीपुर विधायक ने जीवन पर प्रकाश डाला
बुधवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे को समस्तीपुर शहर के कबीर आश्रम परिसर में संत रविदास जयंती समारोह आयोजित किया गया l संत रविदास के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l समारोह का उद्घाटन बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विधान पार्षद डाo तरुण कुमार, पूर्व पुलिस महानिदेशक बी.के.रवि, इत्यादि लोग रहे शामिल।