बभनजोत के गाजीपुर गांव मे नाली का साइफन बंद होने से सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है। यह समस्या पिछले 5-6महीनो से बनी हुई है। ग्रामीणो ने कई बार स्थानीय प्रशासन को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। आवागमन मे बाधा और स्वच्छता संबंधी समस्या बढ़ने के बाद शनिवार 2 बजे राजकुमार प्रजापति, राम सूरत, अमरजीत गुप्ता समेत कई ग्रामीणो ने IGRS पर शिकायत दर्ज कराई है।