अंतागढ़ नगर पंचायत अंतर्गत अटल चौक स्थित जनपद पंचायत कांप्लेक्स के एक इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल्स दुकान में भीषण आग लग गई।जिससे अफरा तफरी मच गई।देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि आसपास के दुकान और राहगीर दहशत में आ गए।लोगों ने नगर पंचायत को सूचना दिया और पानी की टैंकर मंगवा कर आग बुझाया गया।तब तक दुकान में रखे डेढ़ लाख नगद और पूरा समान जल कर राख हो गया था