इटावा: भरथना इलाके में बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक सवार बाबा नाती गिरकर घायल, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Nov 30, 2024 भरथना इलाके के नगरिया यादवान में बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक सवार बाबा नाती गिरकर घायल इलाज जारी है। शनिवार शाम करीब 5 बजे रौरा गांव के रहने वाले अशर्फी खान अपने नाती असलम के साथ विधूना इलाके में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी बच्चे को बचाने में बाइक से गिरकर दोनो घायल हुए जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।