डलमऊ: डलमऊ के गंगा घाट पर सजी आस्था की थाली, पथवारी देवी मंदिर में हुआ भव्य कन्या भोज
शुक्रवार को दोपहर लगभग 1 बजे गंगा घाट स्थित पथवारी देवी मंदिर में कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कन्याएं मंदिर परिसर में पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ