पालकोट प्रखंड क्षेत्र के झिकिरिमा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय सूरज टेटे के पैर पर गुप्ता नामक यात्री बस के चक्का चढ़ जाने की वजह से पूरी तरह से जख्मी हो गया।जिसके बाद परिजन व स्थानीय लोग उसे मंगलवार को करीब 3:00 बजे पालकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,जहां प्रारंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।