अम्बाला: अग्रसेन चौक पर गत रात एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने फल विक्रेता के साथ की मारपीट, इलाज करवाने पहुंचा शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Jan 23, 2024 अग्रसेन चौक पर सोमवार की रात अज्ञात नकाबपोश एक दर्जन बदमाशों ने फल विक्रेता को लाठी डंडों से पीट दिया। घायल अपना इलाज करवाने शहर के सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां पर उसने जानकारी देते हुए बताए कि उसने इस मामले की शिकायत थाना सेक्टर 9 पुलिस को दे दी है और पुलिस इस मामले में अब आगामी कार्रवाई में जुट गई है।