बड़ा मलेहरा: बड़ामलहरा में एक दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन धर्म के साथ स्वास्थ्य की दी गई जानकारी
बड़ा मलहरा जैन समाज द्वारा नव निर्माणाधीन जैन मंदिर में स्वास्थ्य के संबंध में एक योग शिविर आयोजित किया गया है। प्रमोद जैन गट्टू ने बताया कि शिविर मे जबलपुर से योगाचार्य बहिन साक्षी दीदी जी द्रारा एक दिवसीय योग शिविर में धार्मिक ग्रंथो में स्वास्थ्य के बारे में बतलाया गया है। जिसमे क्षेत्रभर के सकल जैन समाज ने योग क्लास मे सम्मिलित होकर लाभ प्राप्त किया।