बासोदा: बासौदा के गंज पुल और बर्री घाट पुल से आवागमन हुआ बंद, SDOP ने लोगों से की पुल को पार ना करने की अपील
आज बासौदा के गंज पुल और बर्री घाट पुल से आवागमन बंद हो गया है जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते पानी पुल के ऊपर से बह रहा है जिसको देखते हुए प्रशासन ने निगरानी के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं साथ ही एसडीओपी मनोज मिश्रा ने पुलों का निरीक्षण कर लोगों से अपील करते हुए पुल पर पानी होने की दिशा में पुल पार न करने की अपील की है