ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों का कट्टा लहराते और फायरिंग करते वीडियो वायरल
कानून से बेखौफ दो बदमाशों का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें वो कट्टे से फायरिंग करते किसी सागर और गोलू को गालियां बकते नजर आ रहे हैं। इन बदमाशों ने कट्टे से दो बार फायर भी किये और वीडियो भी बनवाया। वीडियो ग्वालियर क्षेत्र का बताया जा रहा है।पुलिस के अफसरों के पास भी वायरल वीडियो पहुंचा है इसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों शिवांश साहिल की तलाश शुरू की है।