खानपुर व सारोला कलां क्षेत्र सहित गाँवों में रखरखाव कार्य के चलते कल 5 घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता हरेंद्र सिंह राठौड़ ने आज मंगलवार को शाम 4:00 बजे बताया कि 132 केवी जीएसएस खानपुर पर अर्धवार्षिक रखरखाव कार्य के चलते खानपुर कस्बे सहित सारोला कलां, तारज, करनवास आदि गाँवों की विद्युत आपूर्ति सुबह 8:00 से लेकर दोपहर 1:00 तक बंद रहेगी ।