मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने अखावास रोड पर नाकाबंदी लगाकर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, काटे वाहन चालकों के चालान
जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देश से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत ,मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने अखावास रोड पर यातायात नियम तोड़ने वाले 25 वाहन वालों के चालान काटे, थाना अधिकारी सरोज बैरवा के निर्देशन में पुलिस द्वारा अखावास रोड आऊवा रोड और जेतपुरा चौराहे पर यह अभियान चलाया।