वारिसलीगंज: जगदंबा धर्म कांटा के पास 28 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत परिवार में कोहराम
वारसलीगंज प्रखंड के जगदंबा पेट्रोल पंप के पास 28 अप्रैल को अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक जख्मी हो गया था। जिसे पावापुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई है। जहां मृतक की पहचान माफी गांव के रामविलास सिंह का 24 वर्ष से पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है।