जगाधरी: रेलवे पुलिस को मिली 65 वर्षीय लावारिस महिला, शिव सेवा समिति ने यमुना तट पर किया अंतिम संस्कार
संस्था की ओर से विनोद धीमान में जानकारी देते बताया कि आज का यह लावारिस शव रेलवे पुलिस के माध्यम से उन्हें मिला था। पुलिस को यह शव रेलवे यार्ड में मिला था पहचान न होने पर पोस्टमार्टम करने के बाद संस्कार के लिए संस्था के हवाले कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक महिला की आयु 65 वर्ष है।