सोनाहातु: सोनहातू क्षेत्र में अफीम की खेती के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने आज अवैध अफीम फ़सल लगाने पर एक की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनाहातू थाना क्षेत्र के सोमाडीह गांव के नाला किनारे खेत पर अफीम की फसल लगाकर खेत की घास निकाल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर जा पहुंचे और अफीम की फसल लगाने वाले आरोपी गुरु पद सिंह मुंडा को धर दबोचा।