गुण्डरदेही: 39 साल देश की सेवा कर सेवानिवृत्त हुए कचाँदूर के जवान छन्नू सिंह कंवर का परिवार और गाँव वालों ने किया भव्य स्वागत
देश के सेवा करना प्रत्येक भारतीय का सपना होता है। हर कोई अपने देश की सेवा करने के लिए मर मिटने को तैयार रहता है। कोई देश सेवा करने आर्मी में जाता है तो कोई पुलिस विभाग या अन्य विभागो में जाकर देश की सेवा करता है। इसी के तहत 39 साल देश की सेवा कर सेवानिवृत्त होकर अपने गाँव लौटे कचाँदूर के जवान छन्नू सिंह कंवर का परिवार और गाँव वालो ने किया भव्य स्वागत। जवान छन्नू कंवर ने बताया की इस 39 साल के कार्यकाल में उन्होंने अलग अलग स्थानों में रहकर काम किया है।