चूरू: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने जिला स्तरीय धरना दिया
Churu, Churu | Feb 2, 2026 केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए संशोधनों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने जिला स्तरीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित धरने की अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने की।