चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय प्रांगण में सोमवार दिन के एक बजे बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया उपस्थित थे। जहां डीआरएम तरुण हुरिया के साथ रेल मंडल के विभिन्न विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।