इटावा: कोतवाली इलाके के मेवाती टोला मोहल्ले में सिलेंडर के कारण एक घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
Etawah, Etawah | Jan 12, 2026 मेवाती मुहल्ला में एक घर में सिलेंडर लीक होने से शाम 7 बजे आग लग गई जिसके अफरा-तफरी मच गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग से कमरे में रखा सामान गृहस्थी का जलकर राख हो गया। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि ईरिक्शा चालक निक्शन की पत्नी घर में खाना बना रही थीं तभी सिलेंडर लीक हो गया और उसने आग पकड़ ली। आधा घंटे में दमकल की मदद से आग बुझाई गई।