फुलवारी: फुलवारी शरीफ में गिरा सामुदायिक भवन का छत, चार लोग हुए घायल
Phulwari, Patna | Aug 31, 2024 फुलवारी शरीफ मे स्थित सामुदायिक भवन का छत अचानक से गिर गया, सामुदायिक भवन के छत गिरने से छत के नीचे दबकर चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगो की मदद से छत के नीचे दवे हुए मजदूर को बाहर निकाला गया और राजवंशी नगर स्थित हड्डी अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया.