ऊसराहार थाना क्षेत्र में ट्रक-बाइक टक्कर, युवक की मौतः दो युवतियां गंभीर रूप से हुई घायल, आपको बताते चले ऊसराहार थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।