अगिआंव: अजीमाबाद पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Agiaon, Bhojpur | Jun 18, 2024 अजीमाबाद पुलिस ने किरकिरी मुसहरटोली के समीप से 30 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज अजीमाबाद गांव निवासी निर्मल कुमार है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर धंधेबाज को बाइक के साथ पकड़ा है। बाइक को जप्त कर लिया गया है और धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।