घाटशिला थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड में अचानक शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे ऑटो पलट जाने के कारण ऑटो पर सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से उठाकर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा गया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ भगान सोरेन ने प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। घायल महिला श्रीमती बेसरा नीचे पावड़ा गांव की रहने वाली है।