हाथरस: आगरा रोड शहीद पार्क के पास तेज गति स्कूटी ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मारी, ई-रिक्शा पलटा, चालक हुआ चोटिल
सदर के आगरा रोड सहीद पार्क के पास आज शनिवार सुबह 10:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रही एक स्कूटी ने ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी! जिससे ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया और उसमें बैठी हुई सवारी बाल बाल बची! टक्कर इतनी तेज हुई कि ई रिक्शा के नीचे स्कूटी फस गई और स्कूटी सवार चोटिल हो गया !मौके पर लगी लोगों की भीड़ के द्वारा सड़क से ई रिक्शा को हटाया गया!