झांसी: मंडी सचिव ने मंडी समिति भोजला का निरीक्षण किया, कहा- किसान मूंगफली की बिक्री क्रय केंद्रों पर ही करें
Jhansi, Jhansi | Jan 4, 2025 झाँसी में मूंगफली क्रय केन्द्रो पर किसानो को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मंडी सचिव बीएल सिंह शनिवार समय करीब दोपहर 2:00 बजे निरीक्षण करने मंडी समिति भोजला पहुंचे। जहां उन्होने क्रय केन्द्रो का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होने किसानो से भी वार्ता की।