मंझनपुर: बड़ेगाव में देवर ने भाभी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के बड़े गांव में मामूली विवाद को लेकर देवर ने अपने ही भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर देवर से विवाद हुआ इससे नाराज होकर उसने हमला कर दिया। एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।