कांकेर जिले में रबी 2025 के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान होने पर किसानों को क्षतिपूर्ति मिल सके। उद्यानिकी विभाग ने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को 31 दिसंबर तक पंजीयन कराना अनिवार्य है।