केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार इंस्टीट्यूट अप बडौदा ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर कंप्यूटर सिस्टम चोरी
चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार स्थित यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक के मेंन गेट के चैनल का ताला तोड़कर बैंक में घुसे चोर कम्प्यूटर सिस्टम उठा ले गए। चोरों ने स्ट्रांगरूम का ताला आजमाया किंतु नाकामी मिली। देर रात खटपट की आवाज सुनकर बाजारवासियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर बैंक अधिकारी और चंदवक पुलिस रात में ही मौके पर पहुंचकर छानबीन की।