विदिशा नगर: जहरीला पदार्थ खाने के चलते गुरूवार को बक्सरिया निवासी 50 वर्षीय महिला की हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सरिया में 50 वर्षीय विपदा बाई पत्नी कंछेदी लाल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दोपहर के समय पोस्टमार्ट करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।