हिसुआ: बाजो चक गांव के युवक की सरकारी अस्पताल से बाइक चोरी, इलाज के दौरान चोरों ने बाइक लेकर फरार, थाने में शिकायत दर्ज
Hisua, Nawada | Jun 22, 2025 हिसुआ प्रखंड के बाजोचक गांव के युवक की बाइक चोरी हो गई है। सरकारी अस्पताल से बाइक चोरी हो गई। मोहम्मद चांद अपने परिवार को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे।मोहम्मद चांद ने बताया कि वह परिवार के साथ जब डॉक्टर को दिखाने अंदर गए, तभी चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। कुछ ही मिनटों में यह घटना हुई। बाहर आने पर जब बाइक नहीं मिली। रविवार को 6:30 बजे जानकारी दी गई।