बिहारीगंज के एक गांव में नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नितीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों ने कोचिंग जाते समय छात्रा के गायब होने पर आरोप लगाया था। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों से मारपीट और धमकी देने की भी बात सामने आई है। नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।