प्रयागराज: बैरहना रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घटना प्रयागराज के बैरहना रोड की है,जहां पर आज मंगलवार को चलती हुई स्कॉर्पिओ कार में अचानक आग लग गई,आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया,मौके पर पुलिस तथा लोगों की भीड़ जुड़ गई,लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया,जबकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।