भिवानी: पंचायत भवन में आयोजित किसान सम्मेलन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में वित्त मंत्री जेपी दलाल ने शिरकत की बतौर मुख्यातिथि
वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा पहली सरकार है, जिसने किसान हित में अनेक नीतियां बनाकर डीबीटी के माध्यम से सीधा किसानों के खाते में पैसा डाला है। देश में सर्वाधिक प्रदेश के किसानों की 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। किसान हित में भावांतर भरपाई योजना लागू की गई है। किसानों को 6700 करोड़ रूपए की कृषि संबंधित बिजली में सब्सिडी दी गई है।