मिर्ज़ापुर: जिगना क्षेत्र में नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, रिहायसी बस्ती में पानी भरा, किसान आक्रोशित, मुआवजे की मांग
जिगना क्षेत्र के रायपुर सरोई गांव में नहर का तटबंध टूट जाने से पानी खेतों और रिहायशी इलाकों में घुस गया। जिससे सैकड़ो बीघा गेहूं सहित अन्य फसले जलमग्न हो गई। वहीं कई मकानों में पानी भर गया जबकि कुछ घर चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। रविवार की दोपहर 12:00 किसान सीताराम लालचंद मनीराम मोहन ने आरोप लगाया कि। तटबंध की मरम्मत में लापरवाही को हादसे की वजह बताया है।