राजसमंद: राजसमंद में नगर परिषद टीम ने श्रीनाथ कार्गो से 525 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक की की जप्ती
राजसमंद में एक बड़ी कार्रवाई में नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने श्रीनाथ कार्गो से 525 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक की पॉलीथिन जब्त की है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के सख्त निर्देशों के अनुपालन में की गई है और इसका मकसद सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और परिवहन को रोकना है।