गोपालपुरा गांव में एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा,7 दिन पहले बाइक की टक्कर मारी थी आपको बतादे झांसी में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने शनिवार को दम तोड़ दिया। वह 7 दिन पहले बाइक की सर्विस कराने के लिए बाजार जा रहा था। तभी दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पोता भी घायल हुआ था। अभी उसका इलाज चल रहा है।