अमांपुर कस्बे में कानून व्यवस्था और 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ को लेकर पुलिस सतर्क हैं। बुधवार की शाम को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को सीओ सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने अपनी टीम के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया,पूरा मामला आज बुधवार 6 बजे का है।