कोचस: बरहूतीकला गांव के धान के खेत में जमे पानी को लेकर हुई मारपीट, पांच पर दर्ज हुई प्राथमिक
Kochas, Rohtas | Dec 6, 2024 परहथुआ थाना क्षेत्र के बरहूतीकला गांव में धान के खेत में पानी जमने को लेकर आपस में मारपीट हो गई। जिनमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल रामनाथ सिंह, मुकेश सिंह और संदीप कुमार इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।