हसनगंज: कानपुर लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज पक्षी विहार के सामने अज्ञात वाहन से वैन टकराई, 8 लोग हुए घायल
उन्नाव जनपद के थाना अजगैन क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज पक्षी विहार के सामने एक वैन UP 35 AK 0854 आगे जा रहे अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गए जिसमें वैन में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नवाबगंज CHC भेज दिया