भिंड के रोन थाना इलाके के उमरेला गांव में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज मंगलवार के रोज दोपहर 2 बजे रोन थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है