Public App Logo
Profile Picture

JAIPUR WEST POLICE

@jaipur-west_police
2032Followers
8Following
संस्कृति और संस्कारों का सम्मान करें, आओ मातृ भाषा हिंदी में बात करें। 
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
राजकॉप सिटीजन ऐप का नया फीचर—Lost Articles
अब बिना पुलिस थाने जाए करें खोये हुये सामान की ऑनलाइन रिपोर्ट।
वस्तु का विवरण दर्ज करें, पुलिस तक तुरंत पहुंचे जानकारी।
रिपोर्ट की स्थिति भी ऐप में ही ट्रैक करें।
राजस्थान पुलिस बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है! ऑपरेशन उमंग के द्वारा उनको पुनर्स्थापित करने हेतु अभियान चला रखा है|

विपरीत परिस्थितियों में बच्चों को देखे तो आवाज़ उठाये। बिना भय और झिझक के रिपोर्ट करें|
डिलीवरी स्कैम से सावधान!

#<nis:link nis:type=tag nis:id=21 nis:value=21 nis:enabled=true nis:link/># जैसे कोड डायल करने से आपकी कॉल्स साइबर ठगों के पास पहुंच सकती हैं, साथ ही आपकी सारी व्यक्तिगत और बैंक अकाउंट की सूचनाएं भी।
राजस्थान पुलिस – आपकी साइबर सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध!
हमारे कार्य सिर्फ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाये रखना ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा भी है। 

राजस्थान पुलिस की और से सभी प्रदेशवासियों को वन महोत्सव सप्ताह की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आपात स्थिति में अब रहें निश्चिंत—राजस्थान पुलिस एक क्लिक पर।
खासतौर पर महिलाओं के लिए — एक क्लिक में पुलिस की मदद।
खतरे की स्थिति में बिना समय गंवाए तुरंत सहायता पाएं।
Stop smoking,
Before it's too late.
Every puff takes you one step away from life.
लालच में न आएं, अपना खाता किसी को न दें। 
म्यूल अकाउंट साइबर अपराधियों का हथियार है। 
इसमें शामिल होने पर जेल तक हो सकती है। 
संदेहास्पद खातों/UPI/ईमेल की शिकायत cybercrime.gov.in या 1930 दर्ज करावें|
घरेलू नौकर पति-पत्नी 50 लाख के गहनों एवं 260400 रुपए नक़द के साथ बिहार से गिरफ्तार।
पुलिस थाना सिंधी कैम्प की बड़ी कार्यवाही।
अपील : घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन जरूर कराएं।
नज़र सिटीजन एप द्वारा आसानी से करें किरायेदार रजिस्ट्रेशन।
दुपहिया वाहनों पर दो सवारी तय है, तीसरी सवारी बैठाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। 

यह आपकी व दूसरों की जान के लिये जोखिम हो सकता है।

सुरक्षित चलें, यातायात नियमों का पालन करें।
ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे बजाना प्रतिबंधित है।

सहयोग करें, नियमों की पालना करें - राजस्थान पुलिस आपके साथ है।
सार्वजनिक संपत्ति – देश की धरोहर है। इसकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इसे नुकसान पहुंचाना गैरकानूनी है!


सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ करना अपराध है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
जरूरी दस्तावेज़ या सामान खो गया? चिंता न करें!

राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें और समाधान पायें।
सावधान! फर्जी ई-चालान का शिकार न बनें!

ई-चालान की पुष्टि केवल आधिकारिक स्रोत व वेबसाइट से करें।

सत्यता जाँचकर ही लिंक द्वारा भुगतान करें।
सभी रंगों का रास है होली,मन का उल्लास है होली
जीवन में खुशियां भर देती है,बस इसीलिए ख़ास है होली।

आप और आपके परिवार को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।
धन्यवाद राजेश जी!

श्री राजेश जी ने एक नायक की भूमिका निभाते हुये भांकरोटा हादसे में अपनी जान की परवाह किये बिना घायल लोगों की मदद की।
भांकरोटा वॉरियर श्री राजेश जी को सलाम
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। 

सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर राजस्थान पुलिस की भावभीनी श्रद्धांजलि।
भांकरोटा सड़क हादसे में मौके पर आम लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर हादसे में फँसे लोगों की मदद की, 
ऐसे शहर के वॉरियर्स का 30/1/25 का पुलिस मुख्यालय में श्रीमान डीजीपी महोदय द्वारा प्रशस्ति-पत्र देने का कार्यक्रम रखा गया है।
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
76 वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक राजस्थान श्री यू.आर. साहू का सभी प्रदेशवासियों, पुलिस अधिकारियों व जवानों को शुभकामना संदेश।
राजस्थान पुलिस है सदैव आपकी सेवा में।  
अपराध के खिलाफ राजस्थान पुलिस बनेगी आपकी मददगार। 
जुर्म के खिलाफ दीजिए हमारा साथ, हेल्पलाइन नम्बर 100/112 पर दें जुर्म की जानकारी।
कार्यस्थल पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा चक्र की तरह काम करता है POSHAct2013
किसी भी स्थिति में सहायता के लिए महिलाएं हेल्पलाइन 1090 पर कॉल कर सकती हैं।
भांकरोटा में एलपीजी गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट की दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए जयपुर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9166347551 8764868431 7300363636 पर संपर्क करें।
साइबर अपराध को रोकने के लिए आपकी समझदारी व सतर्कता महत्वपूर्ण है। अपराध होने के ठीक बाद का पहला घंटा GOLDEN HOUR होता जिसमें अगर पीड़ित अपराध की रिपोर्ट कर दे तो ठगे गए पैसे वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।