पिछले तीन दिनों से लगातार यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसके चलते मंगलवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 121.92 को पार करते हुए दोपहर 12 बजे तक 122.44 मीटर तक जा पहुंचा है। जिससे इटावा सदर इलाके के अंतर्गत शमशान घाट के बाद अब यमुना नदी का पानी यमुना तलहटी में आबादी के बीच पहुंच गया है, जिससे लगभग 100 से अधिक घर प्रभावित हुए है।