हिमाचल में लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए संगठन विस्तार लटका हुआ था। इस बीच मंगलवार को प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन में बड़ी नियुक्ति की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करस़ोग के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी को प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। वहीं पृथ्वी सिंह नेगी ने अपनी नियुक्ति को लेकर सीनियर लीडरशिप का आधार जताया है।