घाटमपुर में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ गया जिसकी वजह से गढ़ाथा समेत आधा दर्जन गांवों में यमुना का पानी घुस गया।यमुना का पानी गांव में घुस जाने की वजह से लोग पलायन करने लगे। जिलाधिकारी ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया यमुना का जलस्तर बढ़ने की सूचना मिली है। उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। पलायन कर रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था कराई जा रही है।