तालेड़ा थाना क्षेत्र के धनातरी फॉर्म निवासी एक युवक की चलती कार में हार्ट अटैक से मौत हो गई। धनातरी फॉर्म निवासी मलकीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह अपनी कार से कोटा जा रहा था। इसी बीच तालेड़ा के आगे धनवा रिसोर्ट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर चलती कार में हार्ट अटैक आ गया।मलकीत सिंह को सीने में दर्द की शिकायत होने पर उसने कार को साइड में सड़क किनारे खड़ा कर दिया