शहर के एकता कालोनी में मंगलवार देर शाम सिलेंडर की गैस लीक होने से लगी आग से झुलसी आंगनबाड़ी कार्यकत्री 65 वर्षीय सुमन दुबे पत्नी स्व़ दिनेश दुबे की उपचार के दौरान आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में बुधवार सुबह 10 बजे मौत हो गई। जबकि उनके बेटा नितिन दुबे और बहू सिम्मी दुबे की हालत में सुधार न होने पर उन्हें स्वजन दोनों को एम्स दिल्ली रेफर करा ले गए हैं।